प्रौद्योगिकी

Skyworth 100A5D Pro TV 100 इंच का स्मार्ट TV, जानिए कितनी है कीमत

Tara Tandi
17 July 2024 10:51 AM GMT
Skyworth 100A5D Pro TV  100 इंच का स्मार्ट TV, जानिए कितनी है कीमत
x
टेक न्यूज़ : स्काईवर्थ ने एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है जो 100 इंच के डिस्प्ले में आता है। स्काईवर्थ 100A5D प्रो टीवी में एक खास तरह का डिस्प्ले है। इसे पेपर जैसी स्क्रीन कहा जाता है। स्क्रीन की खास बात यह है कि दूसरे पैनल से अलग इसमें न तो रिफ्लेक्शन दिखता है और न ही ग्लेयर मिलता है। डिस्प्ले में 4K रेजोल्यूशन का सपोर्ट है। टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। स्काईवर्थ 100A5D प्रो टीवी की कीमत 14999 युआन (करीब 1,72,000 रुपये) है। इसे JD.com पर लिस्ट किया गया है। टीवी चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
स्काईवर्थ 100A5D प्रो टीवी के स्पेसिफिकेशन
स्काईवर्थ 100A5D प्रो टीवी में 100 इंच का डिस्प्ले है जो पेपर जैसी स्क्रीन है। इसे रिफ्लेक्शन और ग्लेयर फ्री स्क्रीन कहा जाता है। टीवी में 4K रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। कंपनी का दावा है कि टीवी का खास डिस्प्ले दर्शकों को आउटडोर लाइट में भी क्लियर, कंफर्टेबल और रिफ्रेशिंग कंटेंट देखने का अनुभव देता है। टीवी में 1152 जोन का मिनी LED बैकलाइट सेटअप है।
Skyworth 100A5D Pro TV की पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स है। टीवी का डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो 25 मिलियन:1 है। इसमें डुअल कोर 16 क्रिस्टल माइक्रोन लेवल लाइट एमिटिंग चिप है। यह 1.8GHz क्वाड कोर A73 चिपसेट से लैस है जिसे 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। टीवी में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। यह WiFi 6 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
साउंड की बात करें तो इसमें Harman साउंड का सपोर्ट है। इसकी पीक पावर 210W है। ऑडियो आउटपुट के लिए टीवी ब्लूटूथ, eARC और कोएक्सियल को सपोर्ट करता है। इसमें तीन HDMI 2.1 इंटरफेस हैं जो 4K 120Hz/ 60Hz सिग्नल इनपुट के साथ संगत हैं। हाई स्पीड स्पोर्ट्स और बड़े पैमाने पर गेम के लिए, टीवी में 288Hz का अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट मोड है।
Next Story