- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- फोन में मौजूद किसी...
प्रौद्योगिकी
फोन में मौजूद किसी फोटो को सेकेंड में ऐसे करें सर्च, ये है आसान तरीका
Tara Tandi
3 March 2026 7:48 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: आज के समय में स्मार्टफोन किसी कैमरा से कम काम नहीं करते हैं। अब ऐसे में स्मार्टफोन में बहुत सारी फोटो भी रहती हैं। अगर अचानक कोई फोटो या वीडियो खोजनी पड़े तो उसमें बहुत समय लग जाता है। वहीं अगर आपको तुरंत किसी फोटो की जरूरत है या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहत रहे हैं तो ऐसे में पूरी गैलरी चेक करनी पड़ जाती है। मगर आप आपको इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक आसान ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप अपने फोन में मौजूद फोटो को आसानी से मिनटों में सर्च कर पाएंगे। आइए फोटो खोजने की इस ट्रिक के बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तार से जानते हैं।
जब भी आपने कोई जरूरी फोटो को फोन के कैमरा से क्लिक की है या कोई स्क्रीन शॉट कैप्चर किया है या फिर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपको कोई फोटो भेजी गई है तो आप इस फोटो को गूगल फोटो में उसके नाम के साथ सेव कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको Google Photos पर जाना है और फिर उस फोटो पर जाना है जो भी आपने हाल ही में क्लिक की है। उस फोटो पर क्लिक करने के बाद आपको उसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करना है। जब आप नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करेंगे तो फोन की डिस्प्ले पर नए ऑप्शन खुलकर सामने आएंगे।
अब आपको यहां पर Add a caption... पर क्लिक करना है और उस फोटो को कोई नाम दे देना है।
फोटो पर कोई नाम लिखने के बाद उसे स्वाइप करके वापिस जाना है और फोटो ऑटोमैटिक उस नाम के साथ सेव हो जाएगी।
अब आपको गूगल फोटोज में नीचे दाईं ओर जाकर सर्च पर क्लिक करना है।
जब आप सर्च पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद नया विकल्प खुलेगा। यहां पर आपको उस फोटो का नाम टाइप करके सर्च करना है।
इसके बाद आपको फोन की स्क्रीन पर उस नाम के साथ सेव किया गया फोटो सामने आ जाएगा। इस ट्रिक के साथ आपको हर बार पूरी गैलरी को जाकर चेक करने की जरूरत नहीं, बल्कि गूगल फोटोज में जाकर उस फोटो के बारे में खोजने पर विकल्प सामने आएंगे।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





