प्रौद्योगिकी

SBI का मुनाफा 83% उछलकर 16695 करोड़ रुपए क्रॉस

Rounak Dey
18 May 2023 2:18 PM GMT
SBI का मुनाफा 83% उछलकर 16695 करोड़ रुपए क्रॉस
x
ब्याज आय बढ़ने से हुआ लाभ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 83 प्रतिशत उछलकर 16,694.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने तथा फंसे कर्ज के एवज में कम प्रावधान से लाभ बढ़ा है। SBI ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में एसबीआई का शुद्ध लाभ एकल आधार पर 9,113.53 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में ब्याज आय 31 प्रतिशत बढ़कर 92,951 करोड़ रुपए रही। फंसे कर्ज (NPA) के एवज में प्रावधान मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में कम होकर 3,315.71 करोड़ रुपए रहा जो 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 7,237.45 करोड़ रुपए था।

Next Story