प्रौद्योगिकी

Samsung का सुपर मॉन्स्टर Galaxy M55 5G स्मार्टफोन इस दिन भारत में लॉन्च

Tara Tandi
18 Sept 2024 7:40 PM IST
Samsung का सुपर मॉन्स्टर Galaxy M55 5G स्मार्टफोन इस दिन भारत में लॉन्च
x
Samsung मोबाइल न्यूज़: सैमसंग अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक के बाद एक नए फोन लाने की तैयारी कर रहा है। ग्राहकों के लिए सैमसंग गैलेक्सी F05 लॉन्च किया गया था, अब सैमसंग गैलेक्सी M55s 5G के बारे में डिटेल्स सामने आई हैं। F सीरीज के बाद कंपनी ने M सीरीज के इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर टीज किया है। Amazon पर Samsung Galaxy M55s 5G का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस फोन की लॉन्च डेट का भी खुलासा हो गया है।
भारत में लॉन्च हो रहा है Galaxy M55s 5G
कंपनी 20 सितंबर को भारत में Galaxy M55s 5G लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ स्पेक्स से पर्दा उठाया है। सैमसंग का यह फोन सुपर मॉन्स्टर डिवाइस होगा।
Galaxy M55s 5G के कंफर्म स्पेक्स
कंपनी सुपर मॉन्स्टर शॉट्स के लिए 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ Galaxy M55s 5G ला रही है। फोन 50MP OIS वाइड एंगल कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा के साथ आएगा। फोन 50MP सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। फोन को डुअल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ लाया जाएगा। सैमसंग का अपकमिंग फोन सुपर मॉन्स्टर डिस्प्ले से लैस होगा। फोन को 6.67 इंच फुल एचडी प्लस स्मोल्ड डिस्प्ले, 120hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ लाया जाएगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो सैमसंग के इस अपकमिंग फोन को दो कलर ऑप्शन थंडर ब्लैक और कोरल ग्रीन में खरीदने का मौका मिलेगा। फोन को सबसे प्रीमियम डबल डिजाइन पैटर्न के साथ लाया जा रहा है। लॉन्च के बाद इस फोन को Amazon से चेक किया जा सकेगा। फिलहाल कंपनी की तरफ से प्रोसेसर, बैटरी और रैम-स्टोरेज स्पेक्स को लेकर डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं।
Next Story