छत्तीसगढ़

CG CRIME: युवक की चाकू गोदकर हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
18 Sept 2024 5:33 PM IST
CG CRIME: युवक की चाकू गोदकर हत्या, फैली सनसनी
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। संस्कारधानी के लालबाग थाना क्षेत्र के पेंड्री बस्ती में युवक की हत्या हुई है. बताया जा रहा है कि शराब बेचने को लेकर विवाद हुआ.इसके बाद युवक पर चाकू से हमला हुआ. जिसके बाद आसपास के लोगों ने युवक को किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया। युवक पर चाकू से हमले की खबर पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरु की। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपियों का कामता पटेल नाम के युवक के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने कामता पटेल पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल हालत में कामता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.जहां इलाज के दौरान कामता ने दम तोड़ दिया। वहीं आसपास के रहने वाले लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद लालबाग थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
Next Story