- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung: जल्द लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Samsung: जल्द लॉन्च करेगा एक और सस्ता स्मार्टफोन, Google Play कंसोल पर हुआ लिस्ट
Sarita
28 July 2025 7:42 AM IST

x
Samsung: Samsung भारत में जल्द एक और सस्ता 4G फोन लॉन्च करने वाला है। सैमसंग के इस फोन को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के डिजाइन से लेकर इसके फीचर्स तक की जानकारी रिवील हुई है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A06 का अपग्रेड होगा। फोन में 5000mAh बैटरी दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन के लिए कुछ दिन पहले सपोर्ट पेज भी लाइव हुआ था, जो फोन की जल्द लॉन्चिंग की संभावना दर्शाता है।
बजट प्राइस में होगा लॉन्च
Samsung Galaxy 07 को 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन खास तौर पर एंट्री लेवल यूजर्स के लिए होगा, जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाहते हैं। गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग Xpertpick नाम X हैंडल से शेयर की गई है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस बार कंपनी ने फोन के कैमरा डिजाइन में बदलाव किया है। अपकमिंग फोन में भी आपको यही नया डिजाइन देखने को मिलेगा।
Google Play Listing की मानें तो सैमसंग का यह फोन HD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के चारों ओर मोटे बेजल्स दिए जाएंगे और इसमें ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन MedaiTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ आएगा। गूगल प्ले लिस्टिंग में इसमें MT6789/DC चिपसेट लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर भी यह फोन पिछले दिनों लिस्ट हुआ था। गीकबेंच के मुताबिक, यह फोन 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज में आएगा। फोन में Android 15 पर बेस्ड OneUI मिलेगा।
सैमसंग का यह नया एंट्री लेवल फोन 5000mAh की बैटरी और 15W USB Type C चार्जिंग के साथ आ सकता है। फोन में 13MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा मिल सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड लगाने का स्पेस मिलेगा।
TagsSamsungलॉन्चस्मार्टफोनGoogle Playकंसोललिस्टSamsunglaunchsmartphoneconsolelist जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





