प्रौद्योगिकी

Samsung Unpacked 2025: 9 जुलाई को लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7 और Flip 7, कई नए डिवाइस भी हो सकते हैं पेश

Sarita
27 Jun 2025 6:30 AM IST
Samsung Unpacked 2025: 9 जुलाई को लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7 और Flip 7, कई नए डिवाइस भी हो सकते हैं पेश
x
Samsung Unpacked 2025: स्मार्टफोन निर्माता Samsung ने अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked 2025 इवेंट की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह लॉन्च इवेंट 9 जुलाई 2025 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित होगा और भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, न्यूजरूम और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार का इवेंट खासतौर पर Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 जैसे अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर केंद्रित होगा।
Galaxy Z Fold 7: अब तक का सबसे पतला फोल्ड?
Samsung ने इवेंट से पहले कुछ टीज़र जारी किए हैं, जिनमें एक “अल्ट्रा-थिन” बुक-स्टाइल डिवाइस की झलक देखने को मिली है। माना जा रहा है कि यह नया Galaxy Z Fold 7 हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Galaxy S25 से प्रेरित नया डिज़ाइन लेकर आएगा, जिसमें गोल किनारे और मात्र 3.9mm मोटाई (अनफोल्डेड स्थिति में) जैसी खूबियां हो सकती हैं।
Galaxy Z Fold 7 में Samsung का सबसे पावरफुल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा, ठीक वैसे ही जैसा S25 Ultra में देखा गया था। इसके साथ ही इस बार अंदर की डिस्प्ले में क्रीज़ (रेखा) को कम किया गया है।
प्रोसेसर के मामले में, डिवाइस में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट हो सकता है, संभवतः 'For Galaxy' वर्जन के साथ। बेंचमार्क रिपोर्ट के अनुसार, इस चिपसेट की मल्टी-कोर परफॉर्मेंस 9000 से ऊपर दर्ज की गई है, जो इसे सुपरफास्ट बनाती है।
बैटरी क्षमता 4400mAh रहने की उम्मीद है, लेकिन नए चिप और बेहतर सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन की वजह से इसकी बैटरी लाइफ पहले से बेहतर हो सकती है।
Galaxy Z Flip 7 में भी होंगे अहम बदलाव
Z Flip 7 में भी कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार इसकी मेन स्क्रीन का साइज बढ़ाकर 6.85 इंच और बाहरी डिस्प्ले को 3.4 इंच से बढ़ाकर 4 इंच किया जा सकता है, जिससे फोन का उपयोग और भी आसान हो जाएगा।
नए Galaxy Watch और Buds भी हो सकते हैं लॉन्च
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, इस बार सैमसंग अपने नए वियरेबल्स – Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic और प्रीमियम Galaxy Watch Ultra को भी लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा, नए Galaxy Buds के भी इवेंट में पेश होने की संभावना है, हालांकि इसके बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
क्या होगा कीमत का गणित?
हालांकि कंपनी ने कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले साल Galaxy Z Fold 6 की शुरुआती कीमत ₹1,64,999 (12GB + 256GB) थी, जबकि Z Flip 6 की कीमत ₹1,09,999 थी। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग इस बार कीमत में मामूली बढ़ोतरी कर सकता है, लेकिन बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए इसे स्थिर रखना भी एक रणनीति हो सकती है।
Samsung Unpacked 2025 एक बहुप्रतीक्षित टेक्नोलॉजी इवेंट है, जो मोबाइल, वियरेबल और इनोवेशन की दुनिया में नए मानक तय कर सकता है। फोल्डेबल फोन के शौकीनों के लिए यह इवेंट बेहद खास होने वाला है, खासकर जब Fold 7 और Flip 7 जैसे प्रीमियम डिवाइस नए रूप और फीचर्स के साथ बाजार में उतरने को तैयार हैं।
Next Story