- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung अगले महीने...
प्रौद्योगिकी
Samsung अगले महीने Galaxy Unpacked इवेंट में पेश सकती है नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज
Tara Tandi
19 Jun 2025 7:52 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट अगले महीने हो सकता है। इसमें कंपनी की अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा Galaxy Watch 8 और नए Galaxy Buds को भी पेश किया जा सकता है।
टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked इवेंट 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि यह इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। पिछले वर्ष कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को 10 जुलाई को पेश किया था। इस वर्ष भी यह इवेंट जुलाई की शुरुआत में हो सकता है। इसमें Galaxy Z Flip 7 का Fan Edition (FE) वर्जन भी लाया जा सकता है।
कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Watch 8 को भी पेश किया जा सकता है। इसमें Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic और Galaxy Watch Ultra का नया वर्जन शामिल हो सकता है। इस इवेंट में सैमसंग का ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी पेश हो सकता है। हाल ही में सैमसंग ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में आगामी Galaxy Z सीरीज सबसे थिन, लाइटवेट और सबसे एडवांस्ड होगी। इस पोस्ट में एक बुक-स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन का वीडियो दिया गया था। इससे यह Galaxy Z Fold 7 होने का संकेत मिला था। कंपनी ने कहा था कि नई Galaxy Z सीरीज के साथ उसके डिजाइनर्स और इंजीनियर्स डिवाइसेज को अधिक स्लिम, लाइटवेट और ड्यूरेबल बनाने पर फोकस करते हैं। सैमसंग ने बताया है कि यह स्मार्टफोन Ultra लेवल का एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराएगा। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है।
वायरलेस पावर कंसोर्शियम (WPC) की वेबसाइट पर भी Galaxy Z Fold 7 को देखा गया है। इसका मॉडल नंबर SM-D617D है। इस लिस्टिंग से इसमें Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिला है। यह बेसलाइन पावर प्रोफाइल (BPP) को सपोर्ट कर सकता है। कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में भी Qi चार्जिंग और BPP के लिए सपोर्ट था।
TagsSamsung अगले महीनेGalaxy Unpacked इवेंटपेश फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीजSamsung will unveil a foldable smartphone series at the Galaxy Unpacked event next month.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





