- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung: बाजार में...
प्रौद्योगिकी
Samsung: बाजार में उतारा अपना नया 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
Sarita
2 Sept 2025 7:15 AM IST

x
Samsung: Samsungप्रेमियों के लिए कंपनी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A17 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 20,000 रुपये से कम की रेंज में लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको गूगल सर्किल टू सर्च, जेमिनी लाइव, ऑन-डिवाइस वॉइसमेल जैसे AI फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले और 50MP का मेन कैमरा भी है। आइए इस नए फोन की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy A17 की कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy A17 5G की शुरुआती कीमत भारत में 18,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 20,499 रुपये है। वहीं, सबसे बड़ा वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 23,499 रुपये में उपलब्ध है।
सैमसंग गैलेक्सी A17 5G के फ़ीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी A17 में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूथ बनाता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ आता है। इसके अलावा, 5MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें सैमसंग का Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। यह Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है।
इसमें सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और ऑन-डिवाइस वॉइसमेल सपोर्ट जैसे AI फ़ीचर भी हैं।
TagsSamsung5G फोन5000mAh बैटरी50MP कैमराSamsung5G phone5000mAh battery50MP camera जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





