- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सैमसंग ने पेश की...
प्रौद्योगिकी
सैमसंग ने पेश की Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G की कीमत, जानें खूबियां
Apurva Srivastav
8 May 2024 7:54 AM IST

x
नई दिल्ली। Samsung ने भारत में दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A35 5G और Galaxy A55-5G की कीमतों का एलान कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट हो गई हैं। इससे पहले कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की खूबियां और डिजाइन के बारे में जानकारी दी हैं।
Samsung ने Galaxy A35 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट - 8GB + 128GB और 8GB + 256GB के साथ पेश किया है। वहीं, Galaxy A55-5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट - 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में पेश किया गया है।
Samsung Galaxy A35 5G और Galaxy A55-5G की कीमतें
Galaxy A35 5G : 8GB + 128GB - 30,999 रुपये
Galaxy A35 5G : 8GB + 256GB - 33,999 रुपये
Galaxy A55-5G : 8GB + 128GB - 39,999 रुपये
Galaxy A55-5G : 8GB + 256GB - 42,999 रुपये
Galaxy A55-5G : 12GB + 256GB - 45,999 रुपये
Samsung Galaxy A35 5G और Galaxy A55-5G स्मार्टफोन को फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑनलाइन स्टोर Samsung Shop और ऑफलाइन स्टोर के साथ दूसरे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Samsung इन दोनों स्मार्टफोन पर HDFC, OneCard, IDFC First Bank के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट और 6 महीने की नौ कॉस्ट ईएमआई ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही सैमसंग फाइनेंस प्लस और एनबीएफसी पार्टनर्स के साथ Galaxy A55-5G स्मार्टफोन को 1792 रुपये प्रतिमाह और Galaxy A35 को 1723 रुपये प्रति माह की किस्त में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A35 5G की खूबियां
डिस्प्ले - सैमसंग के इस फोन में 6.6-इंच का FHD+ 1080x2340 पिक्सल रेजेल्यूशन दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज - इस फोन में भी सैमसंग का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी - सैमसंग गैलेक्सी ए35 स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित Samsung One UI 6.1 पर रन करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा - इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A55-5G की खूबियां
डिस्प्ले - सैमसंग के इस फोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080x2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज - इसमें सैमसंग का Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी - सैमसंग का यह फोन Android 14 पर आधारित Samsung One UI 6.1 कस्टम यूआई पर रन करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरा - इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट में 32MP का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Tagsसैमसंग पेशGalaxy A35 5GGalaxy A55 5GकीमतखूबियांSamsung introduces Galaxy A35 5Gpricefeaturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





