प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy S25 FE: iPhone जितना महंगा इस सैमसंग फोन में क्या है खास

Sarita
3 Aug 2025 11:54 AM IST
Samsung Galaxy S25 FE: iPhone जितना महंगा इस सैमसंग फोन में क्या है खास
x
Samsung Galaxy S25 FE: सैमसंग के कई फ़ोन बाज़ार में धूम मचा रहे हैं। इन दिनों सैमसंग अपनी फ्लैगशिप Galaxy S2 5 सीरीज़ का एक शानदार और किफायती फ़ोन लॉन्च करने जा रहा है। Galaxy S2 5 FE 5G स्मार्टफोन अक्टूबर महीने में लॉन्च हो सकता है। सैमसंग का यह फ़ोन Galaxy S2 5 सीरीज़ जैसे डिज़ाइन के साथ आएगा। जिसके स्पेसिफिकेशन Galaxy S2 5 से कुछ अलग होंगे और यह फ़ोन उन लोगों के लिए लॉन्च किया जाएगा जो एक बजट फ्रेंडली फ़ोन लेना चाहते हैं। यह फ़ोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S2 4 के मुकाबले कई नए अपडेट के साथ लॉन्च होगा।
Samsung Galaxy S25 FE: फ़ोन के फ़ीचर्स
इस फ़ोन के फ़ीचर्स की बात करें तो इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस मिलेगा। इस फ़ोन का सेल्फी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा, पहले यह 10 मेगापिक्सल का हुआ करता था। इस फ़ोन की खासियत यह है कि यह 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी S25 FE 5G स्मार्टफोन आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 4900mAh की बैटरी हो सकती है।
आमतौर पर कोई भी नया iPhone ₹50,000 से कम में नहीं मिलता, लेकिन कुछ पुराने मॉडल या रिफर्बिश्ड वर्जन इस बजट में मिल सकते हैं। इस बजट में मिलने वाले iPhone आमतौर पर ये फीचर्स देते हैं।
iPhone SE (3rd Gen, 2022) की बात करें तो इसकी कीमत सेल या ऑफर्स में 45,000 रुपये से कम हो सकती है। वहीं, iPhone 12 रिफर्बिश्ड या ऑफर्स में 48,000 रुपये के आसपास मिल सकता है।
Next Story