- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S25 FE...

x
Samsung Galaxy S25 FE : Samsung Galaxy S25 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। सैमसंग का यह फोन जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस फोन के कई फीचर्स भी सामने आए हैं। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 FE को रिप्लेस करेगा। सैमसंग ने इसे पिछले साल 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। Galaxy S25 FE का लुक और डिजाइन साल की शुरुआत में पेश हुए Galaxy S25 की तरह ही होगा। हालांकि, फोन के डिस्प्ले से लेकर बैटरी में अपग्रेड देखा जा सकता है।
मिलेंगे ये खास फीचर्स
सैमसंग Galaxy S25 सीरीज के इस सबसे अफोर्डेबल फोन के बारे में टिप्स्टर ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इसे नेवी, डार्क ब्लू, लाइट ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 FE की तरह ही इस फोन में भी 6.7 इंच का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
सैमसंग के इस फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 4,900mAh की दमदार बैटरी के साथ 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन वाटर और डस्ट प्रूफ भी होगा। इसमें IP68 रेटिंग मिल सकती है, जिसकी वजह से फोन को पानी में डूबाने से भी यह खराब नहीं होगा। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी मिल सकता है।
Samsung Galaxy S25 FE के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 12MP और 5MP के दो और कैमरे दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन अगले महीने 4 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत EUR 679 यानी लगभग 69,000 रुपये से शुरू हो सकती है।
TagsSamsung Galaxy S25 FEलॉन्चलीकSamsung Galaxy S25 FElaunchleak जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





