प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy S25 FE: भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sarita
16 Sept 2025 8:23 AM IST
Samsung Galaxy S25 FE: भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
x
Samsung Galaxy S25 FE: सैमसंग ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 4 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। यह Galaxy AI इकोसिस्टम में आने वाला एक किफायती स्मार्टफोन है, जिसे अब भारत में भी खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फ्री स्टोरेज अपग्रेड और कैशबैक समेत कई बेनिफिट्स दे रही है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में।
फीचर्स पर पहली नज़र
Galaxy S25 FE को 6.7-इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें S24 FE के मुकाबले 10 प्रतिशत बड़ा वेपर चैंबर है। यह फ़ोन जेनरेटिव एडिट, इंस्टेंट स्लो-मोशन और ऑडियो इरेज़र जैसे AI फ़ीचर्स से लैस है। डुअल स्टीरियो स्पीकर वाला यह फ़ोन 7.4mm मोटा है।
कैमरा दमदार है
गैलेक्सी S25 FE के पिछले हिस्से में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का कैमरा है। इसे पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है।
ऑफ़र और सेल
भारत में इस फ़ोन के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 65,999 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल की कीमत 77,999 रुपये होगी। लॉन्च ऑफर के तहत, 256GB वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए 512GB वेरिएंट मिलेगा। इससे ग्राहकों को लगभग 12,000 रुपये का फ़ायदा होगा। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस तरह ग्राहक कुल 17,000 रुपये
का लाभ उठा सकते हैं।
गैलेक्सी S25 FE 29 सितंबर से सैमसंग की वेबसाइट, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
Vivo X200 FE से होगा मुकाबला
सैमसंग के इस नए फोन का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद Vivo X200 FE से होगा। इस Vivo फोन में कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। 6.3 इंच डिस्प्ले वाले इस फोन में Dimensity 9300+ प्रोसेसर है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें पीछे की तरफ 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और आगे की तरफ 50MP का लेंस है। इस फोन को 6500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। यह फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 59,999 रुपये में लिस्टेड है।
Next Story