- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy M35 5G:...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy M35 5G: 796 रुपये EMI में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन
Sarita
17 Aug 2025 8:07 AM IST

x
Samsung Galaxy M35 5G: Samsung Galaxy M35 5G की कीमत में फिर से भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। इस साल Galaxy M36 5G के लॉन्च के बाद कंपनी ने इसकी कीमत कम कर दी थी। अमेजन पर चल रहे फ्रीडम सेल में यह फोन और भी सस्ता हो गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 9,000 रुपये तक सस्ते मिल रहा है। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
Samsung Galaxy M35 5G में प्राइस कट
सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 16,499 रुपये और 26,999 रुपये में मिल रहे हैं। सैमसंग के इस फोन की शुरुआती MRP 24,499 रुपये है।
इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस फोन का 8GB वाला वेरिएंट महज 796 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं।
Samsung Galaxy M35 5G के फीचर्स
Samsung के इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में सैमसंग का इन-हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
Samsung Galaxy M35 में 50MP का मेन कैमरा , 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है। सैमसंग का यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 25W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। सैमसंग ने इस फोन में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह ही Google Gemini बेस्ड Galaxy AI फीचर्स दिए हैं।
TagsSamsung Galaxy M35 5EMI6000mAhफोनSamsung Galaxy M35 5phone जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





