प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy M17 5G :ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAH की दमदार बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Sarita
11 Oct 2025 8:28 AM IST
Samsung Galaxy M17 5G :ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAH की दमदार बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
x
Samsung Galaxy M17 5G: सैमसंग ने भारत में नया Galaxy M17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फ़ोन Galaxy M16 की जगह लेता है और कई अपग्रेड के साथ आता है। अगर आप इस दिवाली कम कीमत में प्रभावशाली फीचर्स वाला फ़ोन ढूंढ रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए जानें कि इस फ़ोन में क्या-क्या फीचर्स हैं और इसे खरीदने के लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी।
Galaxy M17 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है और यह फ़ोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग प्राप्त है। इसका मतलब है कि यह पानी की एक बूंद से भी प्रभावित नहीं होगा। यह फ़ोन Exynos 1330 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और 4GB, 6GB और 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
सैमसंग ने इस फ़ोन के पिछले हिस्से में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 25W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी इस फ़ोन के लिए छह साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सुरक्षा अपडेट देती रहेगी।
कीमत क्या है और इसका मुकाबला किनसे होगा?
गैलेक्सी M17 5G को मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,499, 6GB रैम/128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999 और 8GB रैम/128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹15,499 है। लॉन्च ऑफर के तौर पर, कंपनी ₹500 का बैंक डिस्काउंट और तीन महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दे रही है। इस फोन की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी। भारतीय बाजार में इस फोन का मुकाबला Redmi 12 5G से होगा। Redmi 12 5G में 6.79 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले, 50MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा है। 5000mAh की बैटरी से लैस यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत ₹12,499 है।
Next Story