- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy Event:Apple का गेम बिगाड़ने की तैयारी में Samsung, 4 सितंबर को लॉन्च करेगी ये डिवाइसेस
Sarita
2 Sept 2025 9:59 AM IST

x
Samsung Galaxy Event: दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। iPhone 17 के लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इस इवेंट का आयोजन करके कंपनी ने लोगों का ध्यान Apple के इवेंट से अपनी ओर खींचा है। Samsung के इस इवेंट में नए स्मार्टफोन और प्रीमियम टैब लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर आप इस इवेंट की तारीख, समय और लॉन्च होने वाले डिवाइस के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस खबर में आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
इवेंट कब और कहाँ देखें?
भारतीय समय के अनुसार, यह इवेंट 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसे Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा। आप इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE होगा लॉन्च
इस इवेंट में Samsung Galaxy S25 FE के लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा। इसके Exynos 2400e प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है। इस फोन को रियर में ट्रिपल कैमरा और सेल्फी के लिए 12MP लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 4,700mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालाँकि, अभी ये केवल कयास हैं और कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
Galaxy Tab S11 Series
स्मार्टफोन के साथ, इवेंट में Galaxy Tab S11 Series भी लॉन्च की जा सकती है। इसमें Tab S11 और Tab S11 Ultra शामिल होंगे। S11 में 11 इंच का कार्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके रियर में 13MP और फ्रंट में 12MP कैमरा हो सकता है। इसमें 8,400mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, अगर S11 Ultra की बात करें, तो इसके डिस्प्ले और बैटरी को छोड़कर बाकी सभी फीचर्स S11 वाले ही होंगे। S11 Ultra में 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले और 11,600mAh की बैटरी हो सकती है।
TagsSamsung Galaxy EventAppleलॉन्चडिवाइसेसSamsung Galaxy EventLaunchDevices जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





