प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy A35 5G: कई प्रीमियम फीचर्स वाला बेस्ट सेलिंग फोन

Sarita
17 Aug 2025 8:50 AM IST
Samsung Galaxy A35 5G: कई प्रीमियम फीचर्स वाला बेस्ट सेलिंग फोन
x
Samsung Galaxy A35 5G: Flipkart Freedom Sale खत्म होने का दिन आ गया है। यह सेल आज रात खत्म हो जाएगी, लेकिन अगर आपने अभी तक किसी भी तरह की डील का फायदा नहीं उठाया है, तो बस कुछ आखिरी घंटे ही बचे हैं, जहां से आप बेहद सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं। सेल में मोबाइल सेक्शन पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके तहत Samsung Galaxy A35 5G को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल पेज से मिली जानकारी के अनुसार, इस फोन के 8GB, 128GB स्टोरेज मॉडल को सिर्फ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था, और तब इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई थी। उस हिसाब से अब इसकी कीमत में 11000 रुपये की कटौती कर दी गई है। बैनर पर लिखा है कि यह Samsung का 'नंबर 1 सेलिंग स्मार्टफोन' है।
अगर आप Samsung के फैन हैं और एक अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे हैं इसके सभी फीचर्स... Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन डिज़ाइन और परफॉर्मेंस दोनों में शानदार संतुलन लेकर आता है। इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी और गेमिंग या स्क्रॉलिंग के दौरान आपको स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 (6nm) प्रोसेसर और Adreno 710 GPU दिया गया है। स्टोरेज के लिए फोन में 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के लिए काफी बेहतर है।
Next Story