- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy F16 5G...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy F16 5G की सेल शुरू, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी
Tara Tandi
15 March 2025 6:02 PM IST

x
Samsung Galaxy टेक न्यूज़ : Samsung Galaxy F16 5G सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया था जो कि अब खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आता है। यूजर्स के पास इसे बिलिंग ब्लैक, ग्लैम ग्रीन, और वाइबिंग ब्लू कलर में खरीदने का विकल्प है। फोन का शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम में आता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले है, 50MP का ट्रिपल कैमरा है, 5000mAh बैटरी है, और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इसे कितने प्राइस में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F16 5G price in India, offers
Samsung Galaxy F16 5G को कंपनी ने खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया है। फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। 4GB+128GB वेरिएंट को 12,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। 6GB+128GB वेरिएंट को 13,999 में उतारा गया है। वहीं, 8GB+128GB वेरिएंट को 14,499 में लिस्ट किया गया है।
Galaxy F16 5G Discount Offer
Galaxy F16 5G को इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत Rs 1000 डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को Samsung की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ 6 साल के लिए Android OS अपग्रेड्स का वादा कर रही है। इसके साथ ही 6 साल तक सिक्योरिटी पैच भी मिलते रहेंगे। यह कंपनी की F सीरीज में पहला ऐसा फोन है जो Samsung Wallet के साथ Samsung Tap & Pay फीचर को सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy F16 5G specifications
Galaxy F16 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है जिस पर One UI 6.1 की लेयर मिलती है।
फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा है, जिसके साथ में 5 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के अन्य दो लेंस भी हैं। फोन में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन की मोटाई 7.9mm है। डिवाइस का वजन 192 ग्राम है।
TagsSamsung Galaxy F16 5Gसेल शुरू50MP कैमरा5000mAh बैटरीsale starts50MP camera5000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





