भारत
युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
jantaserishta.com
15 March 2025 5:23 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मृतक का शव खाली प्लॉट में मिला, जिसमें धारदार हथियार से हमला किया गया था.
जींद: हरियाणा के जींद में एक दिल दहला देने वाली घटना में शुक्रवार देर शाम एक 30 वर्षीय युवक बलराम की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव खाली प्लॉट में मिला, जिसमें धारदार हथियार से हमला किया गया था।
जानकारी के अनुसार, सफीदों क्षेत्र के गांव मल्लार का 30 वर्षीय बलराम होली के दिन शाम को घर से बाहर घूमने निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वाले ढूंढने निकले। बलराम के ही खाली प्लॉट में लहुलुहान हालत में उसका शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। बलराम की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
आनन-फानन में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को उसका पोस्टमॉर्टम होना था। इस मामले को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





