- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP सेल्फी कैमरा वाले...
प्रौद्योगिकी
50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo स्मार्टफोन पर 4500 रुपये का डिस्काउंट
Tara Tandi
12 Jun 2025 8:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन सस्ते में खरीदने का सोच रहे हैं तो Vivo V50 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त रिटेल साइट विजय सेल्स Vivo V50 पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर शामिल है। आइए Vivo V50 पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo V50 Offers, Discount
Vivo V50 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसी साल फरवरी में समान वेरिएंट 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो कोटक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (2500 रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 30,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से कुल 4500 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Vivo V50 Specifications
Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के लिए V50 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामल में फोन की लंबाई 163.29 मिमी, चौड़ाई 76.72 मिमी, मोटाई 7.39 मिमी और वजन 199 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 शामिल है।
Tags50MP सेल्फी कैमराVivo स्मार्टफोन 4500 रुपयेडिस्काउंट50MP selfie cameraVivo smartphone 4500 rupees discountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





