छत्तीसगढ़
अंतर्राष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
12 Jun 2025 7:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्यामजी की पावन नगरी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विशिष्ट अग्रजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि यह समारोह न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता है, बल्कि समाज में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और उद्यमशीलता को भी नई ऊँचाइयाँ देता है।
उन्होंने कहा कि अग्र समाज ने सदा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और ऐसे आयोजन समाज को प्रेरित करते हैं कि वह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखें। समारोह में विभिन्न राज्यों और देशों से आए अग्र बंधुओं ने समाज की उपलब्धियों और भावी दिशा पर संवाद किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को संगठित करने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होते हैं। श्री अग्रवाल ने भगवान श्री खाटू श्यामजी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ समेत समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





