धर्म-अध्यात्म

धर्म: जानिए सपना है या हकीकत, सावन के महीने में सांप देखने का क्या होता है मतलब

Sarita
29 July 2025 9:35 AM IST
धर्म: जानिए सपना है या हकीकत, सावन के महीने में सांप देखने का क्या होता है मतलब
x
धर्म: सावन का महीना चल रहा है, यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन आस्था, भक्ति और शिव आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस समय कई भक्त शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को शिव से जुड़ी चीज़ें हकीकत में या सपने में दिखाई देने लगती हैं, जैसे नाग देवता की मूर्ति या नाग देवता... ऐसे में हर बार यह सवाल उठता है कि क्या हकीकत में या सपने में सांप देखना शुभ है या अशुभ।
वास्तविकता: सावन में सांप देखना
सावन के महीने में आमतौर पर सांप दिखाई नहीं देते, लेकिन अगर दिख जाएँ तो बहुत शुभ माने जाते हैं। कहा जाता है कि सावन में सांप दिखना शिव कृपा का संकेत है। साथ ही, ऐसा माना जाता है कि सांप शिव के आभूषण हैं, ऐसे में यह दर्शाता है कि भगवान शिव आपकी भक्ति से बेहद प्रसन्न हैं और आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करेंगे। कुछ मान्यताओं में, सांप देखना धन लाभ का भी संकेत है। साथ ही, आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।
सपने में साँप देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में साँप या नाग देवता की मूर्ति दिखाई दे, तो यह कोई साधारण दृश्य नहीं है। यह सपना किसी गहरे आध्यात्मिक संकेत की ओर इशारा करता है। ऐसे में सपने में साँप देखना भगवान शिव की कृपा का संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है और जल्द ही आपके घर में धन, वैभव और समृद्धि आने वाली है।
सावन के महीने में सपने में या हकीकत में मरा हुआ साँप देखना एक अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या आने वाली है।
Next Story
null