- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Reliance-Jio Plan: Jio...
प्रौद्योगिकी
Reliance-Jio Plan: Jio 629 या Airtel 649, किसके फायदे बेहतर, रिचार्ज करने से पहले जान लें
Sarita
23 July 2025 8:55 AM IST

x
Reliance-Jio Plan: अगर आप रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों कंपनियों के प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं, तो अगली बार रिचार्ज करने से पहले जान लें कि क्या जियो का 629 रुपये वाला प्लान आपके लिए फायदेमंद है या फिर एयरटेल का 649 रुपये वाला प्लान खरीदने से आपको फायदा होगा? आज हम इन दोनों प्रीपेड प्लान की तुलना करने जा रहे हैं, आइए जानते हैं कि फायदों के मामले में कौन किस पर भारी पड़ता है?
रिलायंस जियो 629 प्लान
इस जियो प्लान के साथ आपको हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। 56 दिनों की वैधता वाले इस प्रीपेड प्लान के साथ कुल 112 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यह प्लान आपको अनलिमिटेड 5G डेटा बेनिफिट के साथ मिलेगा, कंपनी ने इस प्लान को ट्रू 5G नाम दिया है।
अतिरिक्त फायदों की बात करें तो इस प्लान में जियो अनलिमिटेड ऑफर का भी फायदा मिलता है, इस ऑफर के तहत जियो 90 दिनों के लिए हॉटस्टार मोबाइल/टीवी का मुफ्त एक्सेस और 50 जीबी एआई क्लाउड स्टोरेज देता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद, स्पीड लिमिट घटकर 64kbps हो जाएगी।
एयरटेल 649 प्लान
रिलायंस जियो की तरह, एयरटेल के इस प्लान में भी रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS मिलते हैं। 56 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के साथ कंपनी कुछ अतिरिक्त फायदे भी देती है, जैसे कि अगर प्लान में उपलब्ध डेटा खत्म हो भी जाता है, तो भी आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता रहेगा। इस प्लान में स्पैम अलर्ट, मुफ़्त हेलोट्यून और Perplexity Pro AI का मुफ़्त एक्सेस मिलेगा।
एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान उन लोगों को पसंद आएगा जो AI का मुफ़्त सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, क्योंकि एयरटेल के इस प्लान के साथ कंपनी एक साल के लिए 17 हज़ार रुपये की कीमत वाले Perplexity Pro का मुफ़्त एक्सेस दे रही है।
TagsReliance-Jio PlanJio 629Airtel 649जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





