- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Turbo 5 :एक बार...
प्रौद्योगिकी
Redmi Turbo 5 :एक बार चार्ज करने पर चलती ही जाएगी, मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी, जानें कब होगा लॉन्च
Sarita
15 Oct 2025 7:31 AM IST

x
Redmi Turbo 5: स्मार्टफोन कंपनियां अब अपने फोन की बैटरी लाइफ पर खासा ध्यान दे रही हैं। पिछले कुछ समय से बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं और Redmi इस ट्रेंड को और आगे ले जाने के लिए तैयार है। हाल ही में आई लीक से पता चलता है कि Redmi 9,000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को चीन के रेडियो सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है और इसकी लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ गई है।
Redmi Turbo 5 के संभावित फीचर्स लीक
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, आगामी Redmi Turbo 5 में गोल कोनों वाला OLED पैनल होगा। इसकी स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी और इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह Redmi Turbo 4 के ऑप्टिकल इन-स्क्रीन सेंसर की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। फोन के पूरी तरह से वाटरप्रूफ होने का भी दावा किया गया है। इसके चिपसेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Dimensity 8500 Ultra से लैस हो सकता है।
Redmi Turbo 5 में होगी दमदार बैटरी
एक टिपस्टर के अनुसार, यह फ़ोन 9000mAh की सिलिकॉन बैटरी के साथ आएगा जो 100W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फ़ोन के डिज़ाइन में ज़्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है और यह Turbo 4 जैसा ही रह सकता है।
कब होगा लॉन्च?
कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टिपस्टर के अनुसार, इसे अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे Poco X8 Pro के नाम से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी की ओर से अभी तक इस फ़ोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। सभी अटकलें लीक पर आधारित हैं।
TagsRedmi Turbo 5बैटरीलॉन्च Redmi Turbo 5BatteryLaunch जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





