प्रौद्योगिकी

Redmi Pad SE 4G टैबलेट ,128GB स्टोरेज और 8.7 इंच के साथ इस दिन लॉन्च

Tara Tandi
17 July 2024 7:33 AM GMT
Redmi Pad SE 4G टैबलेट ,128GB स्टोरेज और 8.7 इंच  के साथ इस दिन लॉन्च
x
Redmi Pad टेक न्यूज़ : Xiaomi का टैबलेट Redmi Pad SE 4G अब लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टैबलेट के लॉन्च की घोषणा कर दी है। यह पहले आए Redmi Pad SE का 4G वेरिएंट है। कंपनी इसे 29 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं
अन्य डिटेल्स।
Redmi Pad SE 4G भारत में 29 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। इस टैबलेट को Flipkart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इसे Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट mi.com से भी खरीदा जा सकेगा। टैबलेट ऑफलाइन स्टोर्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। टैबलेट में HD डिस्प्ले है, जिसके साइज का खुलासा Xiaomi ने नहीं किया है।
Redmi Pad SE 4G में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी के साथ ही इसका इस्तेमाल स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकेगा। कंपनी ने इसे पीछे की तरफ एक स्टैंड (ग्रिप एक्सेसरी) के साथ टीज किया है ताकि इसे आसानी से टेबल पर रखकर इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी दिया गया है।
हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक टैबलेट का डिस्प्ले 8.7 इंच में आ सकता है। भारत के अलावा टैबलेट दूसरे मार्केट में भी दस्तक देने वाला है। हाल ही में इसे थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस टैबलेट को कंपनी ने ब्लैक कलर वेरिएंट में टीज किया है। इसके अलावा टीजर में ग्रीन और ब्लू शेड्स भी देखने को मिले हैं। अब देखना होगा कि कंपनी इस डिवाइस को भारत में किस कीमत पर लॉन्च करती है।
Next Story