- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Note 14: सीरीज...
प्रौद्योगिकी
Redmi Note 14: सीरीज का सबसे सस्ता फोन हुआ लॉन्च, 5110mAh बैटरी समेत मिलेंगे दमदार फीचर्स
Sarita
29 July 2025 8:41 AM IST

x
Redmi Note 14: Redmi Note 14 सीरीज का सबसे सस्ता फोन लॉन्च हो गया है। रेडमी का यह नया स्मार्टफोन 5110mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। यह इस साल लॉन्च हुई रेडमी नोट 14 सीरीज में लॉन्च होने वाला चौथा फोन है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में स्टैंडर्ड Redmi Note 14 के अलावा Note 14 Pro और Note 14 Plus लॉन्च कर चुकी है। यह नया मॉडल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसे कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है।
Redmi Note 14 SE की कीमत
Redmi Note 14 SE को केवल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। रेडमी का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Crimson Red, Mystique White और Titan Black में आता है। इसे 7 अगस्त से Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।
Redmi Note 14 SE के फीचर्स
रेडमी का यह अफोर्डेबल फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इस फोन में भी Redmi Note 14 की तरह ही MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 के साथ आता है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है।
रेडमी के इस सस्ते फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन 50MP के प्राइमरी, 8MP के सेकेंडरी और 2MP के मैक्रो कैमरा के साथ आता है। इसके अलवा रेडमी के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मिलेगा। इसमें 5110mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, हाइब्रिड डुअल सिम कार्ड जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।
TagsRedmi Note 14फोनलॉन्च5110mAhफीचर्सRedmi Note 14phonelaunchedfeatures जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





