- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Note 13 Pro:...
प्रौद्योगिकी
Redmi Note 13 Pro: 200MP कैमरे वाले फोन की कीमत में भारी गिरावट
Sarita
3 Aug 2025 9:55 AM IST

x
Redmi Note 13 Pro: Redmi के 200MP कैमरा वाले फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। रेडमी का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से इस फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। शाओमी रेडमी ने इस फोन को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फोन की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। इस फोन में 200MP कैमरे के अलावा 12GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
Redmi Note 13 Pro में प्राइस कट:
Redmi के पिछले साल लॉन्च हुए Note 13 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे मौजूदा सेल में यह फोन 19,699 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। फोन को 693 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।
Redmi Note 13 Pro के फीचर्स:
Redmi का यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल है। साथ ही, यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में डॉल्वी विजन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट समेत कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 5100mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन IP54 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी के छींटों से खराब नहीं होगा।
इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।
TagsRedmi Note 13 Pro200MP कैमरेफोनकीमतगिरावटRedmi Note 13 Pro200MP cameraphonepricedrop जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





