- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi की पहला गेमिंग...
प्रौद्योगिकी
Redmi की पहला गेमिंग टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी, 7,500mAh हो सकती है बैटरी
Tara Tandi
18 Jun 2025 7:38 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में से एक Redmi का पहला गेमिंग पर फोकस्ड टैबलेट K Pad इस महीने लॉन्च किया जाएगा।इसमें 8.8 इंच IPS LCD स्क्रीन (2,880 x 1,800 पिक्सल्स ) 3K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। यह टैबलेट इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर होगा।
टिप्सटर Bald Panda ने इस टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इसके डिस्प्ले में 165 Hz का रिफ्रेश रेट और 16:10 की आस्पेक्ट रेशो हो सकती है। यह इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर हो सकता है। यह एक स्लीक लेकिन पावरफुल टैबलेट होगा। Redmi K Pad में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का नया Dimensity 9400+ दिया जाएगा। इस टैबलेट की 7,500 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसकी थिकनेस 6.4 mm और भार लगभग 326 ग्राम का हो सकता है।
Redmi K Pad को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा यह 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। यह बायपास चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जिससे ज्यादा देर के गेमप्ले सेशंस के दौरान हीट को घटाने में सहायता मिलेगी। इसका मुकाबला Lenovo के Legion Y700 (Gen 4) और Red Magic के Gaming Tablet 3 Pro से होगा।
हाल ही में इस टैबलेट को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर देखा गया था। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चल सकता है। इस टैबलेट में इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए डुअल स्पीकर्स, डुअल USB-C पोर्ट और डुअल X-एक्सिस लीनियर मोटर्स मिल सकते है। चीन में लॉन्च किए जाने वाले इस टैबलेट को Smoky Purple, Spruce Green और Deep Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका प्राइस लगभग 4,000 युआन (लगभग 48,200 रुपये) का हो सकता है। Redmi ने भारत में Pad 2 को लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 6nm octa-core MediaTek Helio G100-अल्ट्रा चिपसेट 8 GB के LPDDR4X RAM के साथ है। इसमें 11 इंच की स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस टैबलेट में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है।
TagsRedmi पहला गेमिंगटैबलेट लॉन्च तैयारी7500mAh बैटरीRedmi's first gaming tablet is ready to launchwith 7500mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





