- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi A4 5G :3000...
प्रौद्योगिकी
Redmi A4 5G :3000 रुपये सस्ता हुआ Redmi का बजट स्मार्टफोन
Sarita
31 Aug 2025 10:01 AM IST

x
Redmi A4 5G : अमेज़न पर आए दिन एक से बढ़ कर एक ऑफर और डिस्काउंट का फायदा मिलता है. इस बीच ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर कई बढ़ियां डील्स दी जा रही है. डील्स अलग-अलग ब्रांड के फोन पर मिल रही हैं, जिसके तहत सस्ते में खरीदारी की जा सकती है. वैसे तो ऑफर में सैमसंग, रेडमी, रियलमी जैसे ब्रांड शामिल हैं, लेकिन अमेज़न पर मिलने वाली बेस्ट ऑफर की बात करें तो यहां से रेडमी A4 5G को काफी अच्छे ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है. पेज से मिली जानकारी के मुताबिक रेडमी के इस फोन को ग्राहक 10,999 रुपये के बजाए 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी कि इसपर 3000 रुपये की बचत की जा सकती है|
इस फोन की सबसे खास बात इसका स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 5G प्रोसेसर है. शाओमी के इस बजट Redmi A4 5G स्मार्टफोन को अब किफायती दाम में बेहतर फीचर्स के लिए खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे हैं फोन के सभी फीचर्|
इस फोन में 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन का डिज़ाइन भी काफी खूबसूरत है, जिसमें Halo Glass Sandwich डिजाइन, राउंड कैमरा मॉड्यूल और ग्लास फिनिश्ड बैक पैनल शामिल है.
ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4GB ऑन-बोर्ड RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल RAM टेक्नोलॉजी की मदद से 8GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मिलता है 50MP कैमरा
कैमरे के तौर पर Redmi A4 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसमें टाइम-लैप्स और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स मौजूद हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
पावर के लिए फोन में 5,160mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि Xiaomi इसके साथ 33W चार्जर बॉक्स में ही दे रही है, जिससे यूज़र्स को अलग से चार्जर खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth v5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.इसके अलावा, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है, जिससे यूज़र्स आसानी से वायर्ड ऑडियो का मज़ा ले सकते हैं|
TagsRedmi A4 5Gसस्ताRedmiस्मार्टफोनRedmi A4 5Gcheapsmartphone जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





