प्रौद्योगिकी

Redmi 15 5G: आ रहा है 7000mAh बैटरी के साथ, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Sarita
5 Aug 2025 9:46 AM IST
Redmi 15 5G: आ रहा है 7000mAh बैटरी के साथ, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
x
Redmi 15 5G: चीनी टेक कंपनी Xiaomi का Redmi 15 5G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। कंपनी 19 अगस्त को भारत में Redmi 15 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Redmi 15 5G को कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा रहा है। यह बजट फ्रेंडली भी होगा। इस फोन में मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। Redmi 15 5G में 7,000mAh बैटरी वाला स्नैपड्रैगन का पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। हैंडसेट के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप और कई AI फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, Redmi 15 5G में सबसे खास सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर दिए जाने की खबर है। आइए जानते हैं इस नए मॉडल की कीमत क्या हो सकती है, कौन से फीचर्स मिलेंगे और इसे कहां लॉन्च किया जाएगा?
Redmi 15 5G कहां लॉन्च होगा?
Xiaomi का नया Redmi 15 5G स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर भी लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए Amazon पर एक माइक्रोपेज भी लाइव हो गया है। जहाँ फोन के स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। अपकमिंग मॉडल को तीन कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, सैंडी पर्पल और फ्रॉस्टेड व्हाइट में लॉन्च किया जाएगा।
Redmi 15 5G की कीमत क्या होगी?
फिलहाल, कंपनी ने इस अपकमिंग मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन एक लीक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 15 5G को बजट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 15 से 20 हज़ार रुपये हो सकती है। जिससे कोई भी इस धांसू फोन को खरीद सकता है। ऐसे में अगर आप भी एक बजट फ्रेंडली फोन की तलाश में हैं, तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।
Redmi 15 5G में क्या होगा खास?
अपकमिंग मॉडल Redmi 15 5G कंपनी का पहला फोन होगा जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलेगा। आमतौर पर ऐसे फीचर्स फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलते हैं।
Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: अपकमिंग मॉडल Redmi 15 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.9 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिज़ाइन रॉयल क्रोम में होगा। जिसमें एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल कैमरा आइलैंड होगा। धूल और छींटों से बचाव के लिए फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा।
कैमरा: Redmi 15 5G के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। फिलहाल सेकेंडरी और फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रोसेसर: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Redmi 15 5G में स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 मिलेगा, जो Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 पर काम करेगा। इसके अलावा इस मॉडल में Google Gemini और Circle to Search, AI Erase, AI Sky और क्लासिक फिल्म फिल्टर जैसे AI से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। फिलहाल रैम और स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बैटरी: 33W चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी। जिसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह BGMI का 12 घंटे, YouTube का 23 घंटे और Instagram reels का 17 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है।
Next Story