प्रौद्योगिकी

Realme UI 6.0 अपडेट, मिलेंगे इतने सारे कमाल के फीचर्स

Tara Tandi
28 Sep 2024 7:40 AM GMT
Realme UI 6.0 अपडेट, मिलेंगे इतने सारे कमाल के फीचर्स
x
Realme टेक न्यूज़ : Realme ने अपने लेटेस्ट कस्टम यूजर इंटरफेस Realme UI 6.0 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। Realme का यह अपडेट OnePlus और Oppo के ColorOS 15 पर आधारित है, जिसे 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Realme के इस यूजर इंटरफेस को AI फीचर्स के साथ लाया गया है। कंपनी ने हाल ही में Realme GT6 स्मार्टफोन को छह AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया है। इन फीचर्स में मैजिक कंपोज, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, AI नाइट मोड और
AI इरेज़र 2.0 शामिल हैं।
Realme UI 6.0 अपडेट
Realme अपने लेटेस्ट यूजर इंटरफेस Realme UI 6.0 को अक्टूबर में अपने होम मार्केट चीन में लॉन्च करेगा। फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Realme का यह अपडेट ColorOS 15 के साथ ही जारी किया जा सकता है। यह नया अपडेट Realme स्मार्टफोन में Android 15 अपडेट के साथ आएगा।
Realme ने अभी तक आने वाले अपडेट के नए फीचर्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला नया फीचर Private Space है, जिसके जरिए यूजर ऐप्स को छिपा सकते हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि कंपनी पासकी सपोर्ट को और बेहतर करने जा रही है। रियलमी फोन में स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी आएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाला एंड्रॉयड 15 अपडेट ब्लूटूथ LE ऑडियो टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगा, जिससे फोन का ऑडियो एक्सपीरियंस पहले से और भी बेहतर हो जाएगा।
Next Story