- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme P3 Lite 5G:...
प्रौद्योगिकी
Realme P3 Lite 5G: 6000mAh बैटरी और 18GB तक रैम, कम कीमत में लॉन्च हुआ ये धांसू 5G फोन
Sarita
16 Sept 2025 9:42 AM IST

x
Realme P3 Lite 5G: Realme P3 Lite 5G स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए लॉन्च हो गया है। कंपनी की P सीरीज़ में लॉन्च हुए इस नए बजट स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर, 6000 एमएएच बैटरी, 18 जीबी तक रैम सपोर्ट और रेनवाटर स्मार्ट टच (गीले हाथों से फोन इस्तेमाल करने के लिए) जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं कि आपको यह फोन किस कीमत पर मिलेगा?
Realme P3 Lite 5G की भारत में कीमत
इस रियलमी स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 12999 रुपये तय की गई है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 13,999 रुपये खर्च करने होंगे। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी इस फोन के 4GB और 6GB रैम विकल्पों को डिस्काउंट के बाद क्रमशः 10,499 रुपये और 11,499 रुपये में बेचेगी। उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 22 सितंबर दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। मुकाबले की बात करें तो यह फोन Oppo K13x 5G, Poco M6 Plus 5G, Redmi 13 5G और Infinix Note 50x 5G Plus जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है।
Realme P3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इस डुअल सिम रियलमी फोन में 6.67 इंच का एचडी प्लस रेजोल्यूशन डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 625 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉइड 15 पर आधारित यह फोन रियलमी यूआई 6.0 पर काम करता है।
चिपसेट: 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर के साथ इस फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 18 जीबी तक और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: इस रियलमी मोबाइल में 32 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है।
कनेक्टिविटी: इस फोन में 5G, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, 4G LTE और वाई-फाई सपोर्ट है।
बैटरी: 45 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
Next Story





