- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme GT 8 Pro होगा...
प्रौद्योगिकी
Realme GT 8 Pro होगा 200MP पेरीस्कोप कैमरा, फ्लैट 2K डिस्प्ले के साथ लॉन्च
Tara Tandi
9 Jun 2025 8:02 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Realme आगामी फ्लैगशिप फोन Realme GT 8 Pro पर काम कर रहा है, जिसे इस साल की आखिरी तिमाही में चीन में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। पिछले महीने आई एक लीक में कहा गया था कि GT 8 Pro ब्रांड का अब तक का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन होगा, क्योंकि इसमें कई अपग्रेड आने की उम्मीद है। एक नई लीक में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने स्मार्टफोन के बारे में अहम जानकारी साझा की है। आइए Realme GT 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme GT 8 Pro Price
Realme GT 8 Pro में अपग्रेडेड हार्डवेयर फीचर्स के चलते कीमत भी अधिक होगी। संभावना है कि यह 3,999 युआन (लगभग 47,925 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है।
Realme GT 8 Pro Specifications (Expected)
टिपस्टर के अनुसार, Realme GT 8 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। यह Samsung HP9 सेंसर हो सकता है, जो कि Find X9 Pro में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस कैमरा सेंसर में 1/1.4 इंच का बड़ा साइज है और यह 4 x 4 पिक्सल बिनिंग का सपोर्ट करता है, जिससे यह लो लाइट में 2.24μm पिक्सल साइज के साथ ब्राइट और शार्प 12 मेगापिक्सल शॉट्स कैप्चर कर सकता है। टिप्स्टर के अनुसार, फाइनल प्रोडक्शन तक आने पर यह अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल टेलीफोटो सेंसर हो सकता है।
कमेंट सेक्शन में यह भी बताया कि GT 8 Pro में फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी जिसका 2K रेजोल्यूशन होगा। यह एक बड़ा बदलाव है क्योंकि पिछली जनरेशन में 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ माइक्रो क्वाड कर्व्ड ओएलईडी डिस्प्ले थी। अपने पिछले मॉडल जैसे GT 8 Pro में अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरप्रूफ बॉडी रहेगी। पिछली रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि GT 8 Pro में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लगभग 7,000mAh बैटरी होगी। इसमें मेटल मिडिल फ्रेम मिलने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 7 पर काम करेगा। लीक में टिपस्टर ने यह भी बताया है कि कंपनी की सेकेंडरी प्रोडक्ट लाइन में पेरिस्कोप कैमरे जैसे कि सोनी IMX882 और सैमसंग JN5 होंगे। इसमें Realme Neo 8 सीरीज के बारे में बात हो सकती है जो कि GT 8 Pro के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है।
TagsRealme GT 8 Pro200MP पेरीस्कोप कैमराफ्लैट 2K डिस्प्ले लॉन्च200MP periscope cameraflat 2K display launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





