- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme C100x जल्द होगा...
प्रौद्योगिकी
Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
Tara Tandi
14 July 2026 7:33 PM IST

x
नई दिल्ली: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme C100x में 6.8 इंच डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज में लाया जा सकता है। Realme C100x की 8,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए लैंडिंग पेज पर इसे 16 जुलाई को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। Realme C100x के लिए Golden Coast और Deepblue Tides कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी के सिंगल चार्ज में 17 घंटे से अधिक का नेविगेशन उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। Realme C100x में 6.8 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
Xpertpick ने Realme C100x के कथित रिटेल बॉक्स की एक इमेज को लीक किया है। इस इमेज से भारत में इस स्मार्टफोन का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 29,999 रुपये होने का संकेत मिला है। हालांकि, इस जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है और यह स्मार्टफोन एक अलग प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। Realme C100x को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 और Arm Mali-G57 GPU है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
भारत में हाल ही में Realme 16T 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme 16T 5G में 8,000mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
TagsRealme C100x जल्दभारत लॉन्च8000mAh बैटरीRealme C100x Indialaunch soon000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





