छत्तीसगढ़
CG BREAKING: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार
Shantanu Roy
14 July 2026 7:27 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम घुचापाली स्थित चंडी मंदिर के पीछे पहाड़ी जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश की पत्तियां, मोबाइल और वाहनों समेत कुल 20 लाख 35 हजार 100 रुपये का सामान जब्त किया है।
सूचना के बाद पुलिस ने बनाई रणनीति
पुलिस को सूचना मिली थी कि घुचापाली के पहाड़ी क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने भागने की कोशिश की, जिसमें चार आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए, जबकि 12 लोगों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।
3.60 लाख नगद समेत लाखों का सामान जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 60 हजार 100 रुपये नगद बरामद किए। इसके अलावा मौके से 52 पत्ती ताश, 9 बंडल ताश, एक दरी, एक सीएफएल बल्ब, 14 मोबाइल फोन जब्त किए गए। वहीं जुए में इस्तेमाल किए जा रहे दो कार, चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है। जब्त किए गए सभी सामान की कुल कीमत 20 लाख 35 हजार 100 रुपये बताई गई है।
12 आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में भूमीलाल पटेल निवासी पटेवा, संतोष चंद्राकर निवासी बागबाहरा, विनय पटेल निवासी जोगीडीपा, ललित कुमार निषाद निवासी सिंघनपुर, रामाकांत शुक्ला निवासी बलपुर, गुड्डा साहू निवासी घुचापाली, रामलाल निषाद निवासी जमगांव, कृष्णा कनेश्वरिया निवासी आलापी, संदेश पटेल निवासी मधुबन, कादिर खान निवासी कोमाखान, केशव देवांगन निवासी जोगीडीपा और हेमराज जैन निवासी कोमाखान शामिल हैं।
चार फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान फरार हुए चार आरोपियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में योगेश साहू निवासी जुनवानी, सदानंद चंद्राकर निवासी भालूपथरा, हलधर चंद्राकर निवासी घुचापाली और ललित पटेल निवासी दलदली (बलौदाबाजार) शामिल हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
एक सप्ताह में जुआ के खिलाफ चौथी बड़ी कार्रवाई
महासमुंद पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में जुआ एक्ट के तहत यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। इस अभियान के तहत अब तक 26 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Tagsमहासमुंद पुलिस कार्रवाईबागबाहरा थानाजुआ अड्डा पकड़ाघुचापाली चंडी मंदिर20 लाख की जब्तीजुआ एक्ट कार्रवाईछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजफरार आरोपीजंगल में जुआMahasamund police actionBagbahara police stationgambling den caughtGhuchapali Chandi templeseizure of Rs 20 lakhGambling Act actionChhattisgarh crime newsabsconding accusedgambling in the forestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





