- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme 15 Series: 50MP...
प्रौद्योगिकी
Realme 15 Series: 50MP कैमरे से लेकर, Realme 15 सीरीज़ मिड-रेंज में धूम मचा रही है
Sarita
25 July 2025 12:14 PM IST

x
Realme 15 Series: अगर आप मिड-रेंज में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो चीनी टेक कंपनी Realme ने आपकी तलाश पूरी कर दी है। मिड-रेंज बजट में कंपनी ने भारत में अपने यूजर्स के लिए दो नए मॉडल Realme 15 और Realme 15 Pro लॉन्च किए हैं। जिनमें आपको बड़ी AMOLED स्क्रीन के साथ दमदार 7,000mAh की बैटरी, OIS सपोर्ट वाला 50MP का रियर और फ्रंट कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए 7000mm² का VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। तो चलिए फिर जानते हैं कि बजट के हिसाब से Realme के ये दोनों मॉडल आपके लिए कितने में फिट बैठते हैं।
Realme 15 Series की कीमत
फोन के स्पेसिफिकेशन्स जानने से पहले आपको बता दें कि दोनों मॉडल्स की कीमत क्या है। कंपनी ने अपने दोनों मॉडल्स को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है। Realme 15 5G के तीन वेरिएंट हैं जिनमें 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB शामिल हैं। जिनकी कीमत 25,999 रुपये, 27,999 रुपये और 30,999 रुपये है। इस मॉडल को फ्लोइंग सिल्वर, सिल्क पिंक और वेलवेट ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
वहीं, कंपनी ने Realme 15 Pro 5G को चार वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया है। जिनकी कीमत 31,999 रुपये, 33,999 रुपये, 35,999 रुपये और 38,999 रुपये है। इस मॉडल को फ्लोइंग सिल्वर, सिल्क पर्पल और वेलवेट ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
आपको बता दें कि इन दोनों मॉडल की बिक्री 30 जुलाई से शुरू होगी। हालांकि, दोनों की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। साथ ही, प्री-बुकिंग पर ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट पर Realme 15 की प्री-बुकिंग करते हैं, तो HDFC, SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Realme 15 Pro 5G पर आपको 3 हज़ार रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा, दोनों मॉडल पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
Realme 15 और Realme 15 Pro के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Realme 15 और Realme 15 Pro में 6.8 इंच का फुल HD+ 1.5K 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 6500nits है। यह 2500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, डिस्प्ले पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। इसके अलावा, धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है।
कैमरा: Realme 15 5G के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, Realme 15 और Realme 15 Pro के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जो 4K60fps सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया गया है।
प्रोसेसर: शानदार परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए Realme 15 5G में MediaTek Dimensity 7300-Energy 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Realme 15 Pro में Snapdragon 7 Gen 4 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। दोनों मॉडल Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर काम करेंगे।
बैटरी: दोनों मॉडल में 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन 60 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो जाएगा। यूज़र्स को 9.8 घंटे तक गेमिंग, 22.4 घंटे YouTube और 83.1 घंटे Spotify प्लेबैक मिलेगा। इसके अलावा, फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए 7000mm² VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी गर्म नहीं होता।
Realme 15 सीरीज़ के अन्य फ़ीचर्स
दोनों मॉडल में धांसू AI Edit Genie और AI Party जैसे फ़ीचर हैं। Realme 15 सीरीज़ वॉयस-इनेबल्ड फोटो एडिटिंग सपोर्ट करने वाले पहले स्मार्टफोन हैं। वहीं, दूसरा ऐसा स्मार्टफोन है जो रियल-टाइम में शटर स्पीड, कंट्रास्ट और सैचुरेशन जैसी सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। रियलमी के दोनों मॉडल में एआई स्नैप मोड, एआई लैंडस्केप, एआई ग्लेयर रिमूवर, एआई मोशन कंट्रोल, एआई मैजिकग्लो 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, दोनों मॉडल गेमर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए गेमिंग कोच 2.0 और जीटी बूस्ट 3.0 तकनीक सपोर्ट करते हैं।
TagsRealme 15 Series50MP कैमरेRealme 15धूमRealme 15 Series50MP camerasRealme 15 making a splash जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





