- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme Narzo 100x 5G...
प्रौद्योगिकी
Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
Tara Tandi
9 July 2026 6:37 PM IST

x
नई दिल्ली: चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme Narzo 100x 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में 14 GB तक डायनैमिक RAM और 256 GB की स्टोरेज होगी। Realme Narzo 100x 5G की विशेषता इसकी 8,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Realme ने भारत में 15 जुलाई को Realme Narzo 100x 5G के लॉन्च की जानकारी दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Realme Narzo 100x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 5G दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे। इसमें कस्टमाइजेशन के लिए AI Pulse Light फीचर नौ विभिन्न कलर ऑप्शंस और पांच स्पीड सेटिंग्स के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के लिए Flash Orange और Midnight Black कलर्स के विकल्प होंगे। Realme Narzo 100x 5G की थिकनेस 8.8 mm की होगी।
इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने इसकी बैटरी के सिंगल चार्ज में तीन दिन तक चलने और 26 घंटे का YouTube प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज का खुलासा नहीं किया गया है। इसका डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। Realme Narzo 100x 5G में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm वेपर चैंबर दिया जाएगा।
भारत में हाल ही में Realme Narzo 100 Lite 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 4GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज के अलावा 4 GB + 128 GB और 6 GB + 128 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Realme Narzo 100x 5G की 7,000mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।
TagsRealme Narzo 100x 5Gभारत लॉन्च तैयारी8000mAh बैटरीRealme Narzo100x 5G India launch set000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





