- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- POCO X8 Pro होगा...
प्रौद्योगिकी
POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
Tara Tandi
3 March 2026 7:52 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Poco X8 सीरीज लॉन्च के बहुत करीब है। Poco ने Poco X8 Pro को टीज कर दिया है। कंपनी की ओर से सीरीज का एक मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज किया गया है। Flipkart पर इस फोन को टीज किया गया है जिसका नाम अभी तक पर्दे में है। मिडरेंज सीरीज को कंपनी ने neXt के साथ टीज किया है। संकेत मिलता है कि कंपनी POCO X8 Pro सीरीज को मार्केट में उतारने जा रही है। यहां से रिलीज डेट का इशारा भी मिलता है।
POCO X8 Pro Launch Date in India
POCO X8 Pro का लॉन्च कथित तौर पर कंपनी ने निर्धारित कर दिया है। Xiaomiforall की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि POCO X8 Pro भारत में 26 मार्च को लॉन्च होने वाला है। Flipkart वेबसाइट URL लिंक से इसकी जानकारी मिलती है। कंपनी ने फोन का डिजाइन भी टीज कर दिया है। डार्क ब्लू कलर में यह फोन नजर आ रहा है।
POCO X8 Pro Design
POCO X8 Pro का रियर डिजाइन यहां नजर आता है। फोन में कंपनी ने एग्रेसिव सिग्नेचर डिजाइन दिया है। रियर में पिल शेप सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। फोन में फ्लैट किनारे देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने फोन को Stay tuned for neXt टैग के साथ टीज किया है। इसमें neXt के अंदर ब्रांड ने X को हाइलाइट किया है। बैक पैनल फ्लैट दिख रहा है और कैमरा मॉड्यूल वर्टीकल है। जिसके साथ-साथ LED फ्लैश रखा गया है। कैमरा लेंस के रिंग मैटेलिक दिख रहे हैं। POCO लोगो फोन के बॉटम में बाईं तरफ रखा गया है।
POCO X8 Pro Specifications
POCO X8 Pro फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह फोन 50MP मेन कैमरा से लैस हो सकता है जिसके साथ में OIS का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 6500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी ने टीजर पेज पर स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है लेकिन टीजर इशारा करता है कि मिडरेंज फोन में कंपनी धांसू स्पेसिफिकेशंस परोस सकती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





