- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Poco M7 Plus 5G:...
प्रौद्योगिकी
Poco M7 Plus 5G: 7000mAh बैटरी वाला सबसे पतला 5G फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च
Sarita
8 Aug 2025 6:36 AM IST

x
Poco M7 Plus 5G: Poco जल्द ही भारतीय बाज़ार में एक और नया फ़ोन लॉन्च करने वाला है। इस बार कंपनी Poco M7 Plus 5G नाम से अपना नया फ़ोन लेकर आ रही है जिसे अगले हफ़्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फ़ोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। आपको बता दें कि यह डिवाइस Poco M7 5G सीरीज़ का लेटेस्ट फ़ोन होगा। इस सीरीज़ में दो फ़ोन Poco M7 5G और Poco M7 Pro 5G पहले से ही बाज़ार में मौजूद हैं।
वहीं, अब मिड-रेंज सेगमेंट में एक और नया मॉडल आने वाला है। हैंडसेट में सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिल सकती है, यानी यह फ़ोन 7,000mAh की बैटरी के साथ भी आ सकता है। इतना ही नहीं, इस फ़ोन में आपको रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर भी देखने को मिल सकता है, जिसके इस्तेमाल से आप दूसरे फ़ोन और छोटे डिवाइस भी चार्ज कर पाएंगे। आइए जानते हैं फ़ोन में और क्या कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।
Poco M7 Plus 5G की लॉन्च डेट क्या है?
पोको ने X पर पोस्ट करके बताया है कि नया Poco M7 Plus 5G भारत में 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालाँकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ब्रांड ने इसके कई फीचर्स की तुलना भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले अन्य डिवाइस से की है। इससे कहा जा रहा है कि यह फोन 15 हज़ार रुपये की कीमत में आ सकता है।
पोको M7 Plus 5G के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको के इस नए फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले हो सकता है। इतना ही नहीं, फोन में दमदार स्नैपड्रैगन 6s जनरेशन 3 चिपसेट भी मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होने वाला है। जबकि आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
इतना ही नहीं, इस फोन में आपको 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलने वाली है। कंपनी इसे 7,000mAh की बैटरी के साथ इस सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन भी कह रही है। सिंगल चार्ज पर यह फोन आपको 12 घंटे का नेविगेशन, 24 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 27 घंटे का सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग टाइम दे सकता है।
TagsPoco M7 Plus 5G7000mAhबैटरीपतला5G फोनलॉन्चPoco M7 Plus 5Gbatterythin5G phonelaunch जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





