- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Poco F7 की कीमत होगी...
प्रौद्योगिकी
Poco F7 की कीमत होगी 35 हजार से कम, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
Tara Tandi
19 Jun 2025 7:57 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Poco भारतीय बाजार में 24 जून को Poco F7 स्मार्टफोन को पेश करने वाला है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इसका लैंडिंग पेज अब नए डिटेल्स के साथ अपडेट हुआ है। इसके अलावा ब्रांड द्वारा पेश किए गए एक नए पोस्टर से डिवाइस की कीमत की पुष्टि हुई है। यहां हम आपको Poco F7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco F7 Price
कीमत की बात की जाए तो पोस्टर में देखा गया है कि Poco F7 की कीमत 35,000 रुपये से कम होगी। यह प्राइस संकेत यह साफ करता है कि Poco F7 की भारतीय बाजार में टक्कर iQOO Neo 10 से होगी।
Poco F7 Specifications
अपडेट हुई फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से पता चला है कि Poco F7 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट होगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 12GB LPDDR5x RAM और 24GB तक टर्बो RAM (वर्चुअल RAM) और UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। हीट डिसिपेशन के लिए डिवाइस 6,000mm² हीट डिसिपेशन यूनिट से लैस होगा।
बैटरी बैकअप की बात करें तो इसके अलावा Poco F7 में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,550mAh की बैटरी मिलने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। यह 22.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर इसे दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए पावर बैंक की तरह उपयोग कर सकते हैं। Poco F7 स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro का रीब्रांडेड वर्जन है, जो कि चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है।
भारतीय एडिशन में Turbo 4 Pro जैसी ही 7,550mAh की बैटरी है। हालांकि, दूसरे मार्केट में आने वाले F7 में 6,550mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है। Poco F7 और iQOO Neo 10 ही सिर्फ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 वाले फोन नहीं हैं। आगामी Nothing Phone 3 प्रीमियम फ्लैगशिप फोन में भी यही चिपसेट होगी। हालांकि, संभावना है कि देश में इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये से 60 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
TagsPoco F7 कीमत35 हजार कमस्पेसिफिकेशंसPoco F7 price35 thousand lessspecificationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





