- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- POCO F7: भारत में...
प्रौद्योगिकी
POCO F7: भारत में धमाकेदार एंट्री करेगा ये स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें टॉप 5 फीचर्स
Sarita
18 Jun 2025 7:09 AM IST

x
POCO F7: पोको ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। जल्द ही पोको F7 5G को भारत समेत दूसरे मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। ऑफिशियल पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि हो गई है। पिछले कुछ दिनों से फोन के टीजर जारी किए जा रहे थे, जिससे यही उम्मीद बंध रही थी कि पोको इंडिया का अपकमिंग फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हालांकि, इसकी तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं, अब लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है।
पोको F7 लॉन्च डेट, कीमत और भारत में उपलब्धता
पोको इंडिया के ऑफिशियल पोस्ट के मुताबिक, पोको F7 5G फोन 24 जून को शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। पोको F7 को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इसकी एक माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है, जिसके जरिए फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में पता चल रहा है। उम्मीद है कि पोको F7 5G को 30 हजार रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Poco F7 5G स्पेसिफिकेशन
Poco F7 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बैटरी की पुष्टि हो गई है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 7,550mAh की बड़ी बैटरी होगी। इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
Poco F7 5G के पिछले हिस्से में दो सेंसर वाला कैमरा मॉड्यूल है। राउंड शेप में कैमरा आइलैंड के बगल में LED फ्लैश यूनिट है। लुक से पता चलता है कि फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
इस फोन को स्नैपड्रैगन लोगो के साथ देखा गया है जो साफ तौर पर इशारा करता है कि इसमें स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा। इससे पहले लीक्स के जरिए बताया गया है कि Poco F7 स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 SoC के साथ 5G होगा।
TagsPOCO F7भारतएंट्रीस्मार्टफोनIndiaEntrySmartphoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





