प्रौद्योगिकी

Poco F7 5G :Poco F7 5G की सेल 1 जुलाई से होगी शुरू, इतने रुपये की मिलेगी छूट, जानें ऑफर्स और फीचर्स के बारे में

Sarita
26 Jun 2025 7:10 AM IST
Poco F7 5G :Poco F7 5G की सेल 1 जुलाई से होगी शुरू, इतने रुपये की मिलेगी छूट, जानें ऑफर्स और फीचर्स के बारे में
x
Poco F7 5G : दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco ने भारत में अपना मोस्ट अवेटेड हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। Poco F7 5G को भारत समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। Xiaomi के HyperOS 2.0 पर चलने वाले इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कूलिंग सपोर्ट, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए डिवाइस IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। Poco F7 5G भारत में 7,550mAh की बैटरी के साथ उपलब्ध होगा। जबकि, ग्लोबल वर्जन में 6,500mAh की बैटरी वाले फोन मौजूद हैं।
Poco F7 5G की भारत में बिक्री की तारीख और उपलब्धता
Poco F7 5G की बिक्री मंगलवार, 1 जुलाई से शुरू होगी। फोन को दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए लाइव कर दिया जाएगा। Poco F7 5G ई-प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। F7 फोन को आप Flipkart और Poco की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस दौरान डिस्काउंट के जरिए फोन को लॉन्च कीमत से कम में खरीदने का मौका मिलेगा।
भारत में Poco F7 5G की बिक्री कीमत
Poco F7 5G के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
Poco के नए फोन के 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
Poco F7 के रंग विकल्प
फ्रॉस्ट व्हाइट
फैंटम ब्लैक
साइबर सिल्वर एडिशन
Poco F7 के स्पेसिफिकेशन
Poco F7 5G में 1.5K, 1,280×2,772 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ 3,200 निट्स ब्राइटनेस वाली स्क्रीन भी है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 15-
आधारित
HyperOS 2.0 पर चलेगा। इसके साथ ही AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। Google Gemini से Circle to Search जैसे फीचर्स का मजा ले पाएंगे। फोन 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
कैमरा और बैटरी
Poco F7 5G के कैमरे और बैटरी की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड शूटर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर मिलता है। जबकि, आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Next Story