- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- गर्मियों में बीच पर...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Sun Protection Tips : गर्मियों का मौसम आते ही स्कूलों की छुट्टी हो जाती है। जिस वजह से लोग बाहर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। इस मौसम में अगर आप हिल स्टेशन जा रहे हो तब तो ठीक है, लेकिन अगर आप बीच पर जाने का प्लान बना रहे तो धूप से बचाव करना बेहद जरूरी है। दरअसल, मई-जून में पड़ने वाली चिलचिलाती गर्मी की वजह से हर कोई परेशान हो जाता है। खासकर कि जब हम कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो धूप और धूल की वजह से स्किन काफी ज्यादा खराब होती है। ऐसे में अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
अगर आप भी बीच पर घूमने जा रहे हैं तो आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप समुद्र किनारे होने वाले सनबर्न से खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
अगर आप समुद्र किनारे घूमने जा रहे हैं तो वहां जाकर सनबर्न होना तो आम बात है। पर, अगर आप सही से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करेंगे तो इस परेशानी से बच सकते हैं। सनस्क्रीन ना सिर्फ आपको सनबर्न से बचाएगी बल्कि इसके इस्तेमाल से टैनिंग की समस्या से भी आप दूर रहेंगे।





