प्रौद्योगिकी

₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए सस्ते

Tara Tandi
5 July 2026 12:50 PM IST
₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए सस्ते
x
नई दिल्ली: Amazon Prime Day Sale में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स और टीवी आदि पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप ₹50000 के बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लिस्ट में iQOO 15R, Nothing Phone (3), OnePlus 13s, Oppo Reno16c 5G और Samsung Galaxy S25 FE 5G शामिल हैं। आइए ₹50000 में आने वाले बेस्ट 5 स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स, डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO 15R
iQOO 15R का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹49,999 में उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से 5,000 रुपये की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी। बैंक ऑफर के मामल में Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 7600mAh की बैटरी दी गई है।
Nothing Phone (3)
Nothing Phone (3) का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹41,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में तीन 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए गए हैं।
OnePlus 13s
OnePlus 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹49,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।
Oppo Reno16c 5G
Oppo Reno16c 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹46,999 में मिल रहा है। बैंक ऑफर को देखते हुए Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी है जो कि 80W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G
Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹44,999 में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4900mAh की बैटरी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Next Story