भारत

चलती कार में भ्रूण लिंग जांच का खुलासा, चार आरोपी हिरासत में लिए गए

jantaserishta.com
5 July 2026 12:38 PM IST
चलती कार में भ्रूण लिंग जांच का खुलासा, चार आरोपी हिरासत में लिए गए
x
इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में चलती कार के अंदर पोर्टेबल मशीन से अवैध भ्रूण लिंग जांच का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में खुलेआम कार के अंदर लिंग जांच का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए कार संख्या यूपी 14 एफएल 9355 को कोतवाली थाना क्षेत्र में रोककर अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया। कार में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए भ्रूण का लिंग बताए जाने का आरोप है। मौके से संदीप, सलमान, शाहिद और तस्लीम को हिरासत में लिया गया है।
इस कार्रवाई से एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि अगर शहर में चलती कार के अंदर अवैध लिंग जांच का गिरोह सक्रिय था, तो आखिर स्वास्थ्य विभाग की नियमित निगरानी और पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) सेल की जांच व्यवस्था क्या कर रही थी? बिना किसी सूचना के यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और अब तक विभाग की नजर से कैसे बचा रहा?
सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी संदीप के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद अगर वह इस तरह का अवैध कारोबार चला रहा था तो विभाग की निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामल पर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा कितने समय से यह अवैध धंधा चल रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story