प्रौद्योगिकी

Huawei Tri-Fold Smartphone का पेटेंट आया सामने, जल्द होगा लॉन्च

Khushboo Dhruw
1 April 2024 2:07 AM GMT
Huawei Tri-Fold Smartphone का पेटेंट आया सामने, जल्द होगा लॉन्च
x
नई दिल्ली : हुवावे मार्केट में अपना नया ट्रिपल फोल्डेबल स्माटफोन स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। फोन का पेटेंट सामने आया है। हालांकि डिवाइस कब लॉन्च होगा इसे लेकर कंपनी ने कोई भी घोषणा नहीं की है। अफवाहों की माने तो हुवावे का ट्रिपल फोल्डेबल स्माटफोन इस साल लॉन्च हो सकता है।
कैसा होगा फोन का डिजाइन?
डिजाइन की बात करें तो स्मार्टफोन फोल्ड होने पर “Z” का दिखेगा। इसमें दो अलग-अलग हिंज मिलेंग। स्क्रीन दूसरे Hinge से जुड़ा होगा और बाहर की ओर फोल्ड होगा। स्क्रीन का तीसरा भाग डिस्प्ले के रूप में काम करेगा। Flip स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस में एक आउटर स्क्रीन रियर कैमरा देखा जा सकता है। इसकी कंपलेक्स डिजाइन फोन को भारी बना सकती है। हालांकि इस बार में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फीचर्स को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। न ही कंपनी ने आधिकारिक तौर फोन के लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा की है। Huawei Tri-Fold मार्केट में सैमसंग को टक्कर दे सकता है।
सैमसंग ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में
मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस साल सैमसंग भी मार्केट में अपना नया ट्रिपल फोल्डेबल स्माटफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने CES 2022 इवेंट के दौरान ट्रिपल फोल्डेबल डिवाइस के कांसेप्ट का खुलासा किया था। जो फोल्ड होने पर “S” आकार में बदलता है। अफवाहों की माने तो स्मार्टफोन की स्क्रीन साइज Galaxy Z Fold 6 से बड़ी हो सकती है, जो जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा फोन में फ्लेक्स मोड जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
Next Story