- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oukitel WP35 रग्ड फोन...
प्रौद्योगिकी
Oukitel WP35 रग्ड फोन 11000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Apurva Srivastav
9 May 2024 12:03 PM IST

x
नई दिल्ली : Oukitel ने अपना नया रग्ड फोन Oukitel WP35 लॉन्च किया है जो कि अब तक का सबसे पतला रग्ड फोन कहा जा रहा है। इसमें 5G कनेक्टिविटी कंपनी ने दी है और 11000mAh की बैटरी दी है। Oukitel WP35 में 6.6 इंच का 2.4K डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी गई है। यह डायमंड पैटर्न स्टाइल में बनाया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Oukitel WP35 Price
Oukitel WP35 की कीमत 179.99 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) है। इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है। सेल 13 मई से शुरू होगी। 13 से 17 मई के बीच खरीदने पर फोन पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलने की बात भी कही गई है।
Oukitel WP35 Specifications
Oukitel WP35 में 6.6 इंच का डिस्प्ले 2.4K रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। फोन को डायमंड पैटर्न पर बिल्ड किया गया है। इसकी मोटाई 14.9mm है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी गई है। फोन में 6nm प्रोसेसिंग पर बना 5G MediaTek Dimensity चिपसेट है। इसमें UltraSave 3.0+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम है जिसे 24 जीबी तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। यह 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह 60 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
Oukitel WP35 रग्ड फोन में 64MP रियर कैमरा मिलता है। यह Sony IMX682 सेंसर के साथ फोन का प्राइमरी लेंस है। साथ में 8 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन को IP68, IP69K, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है जिससे यह एक दमदार और मजबूत बॉडी वाला डिवाइस बन जाता है। कंपनी के अनुसार फोन को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।
TagsOukitel WP35 रग्ड फोन11000mAh बैटरीलॉन्चकीमतOukitel WP35 rugged phone11000mAh batterylaunchpriceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





