- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Reno 14 Series:...
प्रौद्योगिकी
Oppo Reno 14 Series: जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कमाल के फीचर्स
Sarita
3 July 2025 10:29 AM IST

x
Oppo Reno 14 Series: ओप्पो की नई रेनो 14 5G सीरीज दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इस लाइनअप के तहत दो नए फोन पेश करने जा रही है जिसमें रेनो 14 5G और रेनो 14 प्रो 5G शामिल होंगे। दोनों डिवाइस को सबसे पहले करीब दो महीने पहले चीन में देखा गया था और अब इन्हें भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इन डिवाइस का इंतजार कर सकते हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले डिवाइस के डिजाइन का खुलासा कर दिया है, वहीं चीन में लॉन्च होने के कारण डिवाइस के फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इन दोनों डिवाइस के बारे में
ओप्पो रेनो 14 सीरीज के फीचर्स
इस बार ओप्पो रेनो 14 5G सीरीज में हमें कई हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। खासकर परफॉर्मेंस, कैमरा और AI फीचर्स के मामले में यह फोन काफी एडवांस होने वाला है। रेगुलर रेनो 14 5G में मीडियाटेक 8350 चिपसेट हो सकता है, जबकि रेनो 14 प्रो 5G फास्ट डाइमेंशन 8450 चिपसेट से लैस हो सकता है। इन दोनों डिवाइस में UFS 3.1 पर आधारित 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। वहीं, रेनो 14 में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले और प्रो वेरिएंट में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
ओप्पो रेनो 14 सीरीज के कैमरा फीचर्स
कैमरा फीचर्स की बात करें तो रेनो 14 प्रो में पीछे की तरफ चार 50 मेगापिक्सल के कैमरे मिल सकते हैं, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और पोर्ट्रेट या डेप्थ के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। जबकि नॉन-प्रो रेनो 14 5G में 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। हालांकि, इन दोनों डिवाइस में सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग मिलेगी
बैटरी के मामले में भी, दोनों फोन काफी प्रभावशाली होने वाले हैं, रेगुलर रेनो 14 5G में 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जा रही है। जबकि रेनो 14 प्रो में थोड़ी बड़ी 6,200mAh की बैटरी हो सकती है।
ओप्पो रेनो 14 सीरीज की संभावित कीमत
ओप्पो ने अभी तक रेनो 14 सीरीज की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन चीन में दोनों फोन के लॉन्च से कीमत का कुछ अंदाजा लग जाता है। चीन में रेनो 14 5G की कीमत CNY 2,799 से शुरू होती है, जो लगभग 33,200 रुपये के बराबर है। जबकि प्रो वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानी करीब 41,500 रुपये है। इस हिसाब से कहा जा रहा है कि रेनो 14 सीरीज के बेस मॉडल की कीमत 40 हजार रुपये से कम और प्रो मॉडल की कीमत 50 हजार रुपये से कम हो सकती है।
TagsOppo Reno 14 Series:भारतलॉन्च6200mAh बैटरीफीचर्सOppo Reno 14 Series:IndiaLaunch6200mAh batteryFeatures जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





