- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सस्ता मिल रहा Oppo...
प्रौद्योगिकी
सस्ता मिल रहा Oppo Reno 12 Pro, 12GB RAM के साथ 50MP फ्रंट कैमरा से लैस
Tara Tandi
3 Jun 2025 2:37 PM IST

x
Oppo Reno 12 Pro टेक न्यूज़: Oppo के बीत साल लॉन्च हुए मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo Reno 12 Pro पर अमेजन पर डिस्काउंट मिल रहा है। यह मौका इसे खरीदने का फायदेमंद समय साबित हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 6.7 इंच की FHD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट से लैस है। आइए Oppo Reno 12 Pro पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 12 Pro Price
Oppo Reno 12 Pro का 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 29,799 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जुलाई में 40,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो OneCard क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,799 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 28,000 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर फुल बेनिफिट एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 12,200 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Oppo Reno 12 Pro Specifications
Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,412 x 1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर से लैस है। इन स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के लिए Reno 12 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Reno 12 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4,जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।
TagsOppo Reno 12 Pro12GB RAM50MP फ्रंट कैमरा लैस50MP front camera equippedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





