- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo:भारत में लॉन्च...

x
Oppo: Oppo ने 7000mAh बैटरी वाली नई स्मार्टफोन सीरीज भारत में लॉन्च की है। इस सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल K13 Turbo और K13 Turbo Pro पेश किए हैं। ये दोनों फोन एक जैसे दिखते हैं और लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। ओप्पो के इन दोनों फोन के कुछ हार्डवेयर फीचर में बदलाव है। साथ ही, ये IPX6, IPX8 और IPX9 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं। कंपनी ने इस सीरीज को पिछले महीने चीनी बाजार में पेश किया था।
Oppo K13 Turbo Series की कीमत
इस सीरीज के बेस K13 Turbo 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये में आता है। इस फोन को पर्पल, व्हाइट और मिडनाइट मेवरिक कलर में खरीदा जा सकता है। इसे 18 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Oppo K13 Turbo Pro को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 39,999 रुपये में आता है। प्रो मॉडल की पहली सेल 15 अगस्त को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। इसे मिडनाइन मैवरिक, पर्पल फैंटम और सिल्वर नाइट कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
Oppo K13 Turbo Pro, Oppo K13 Turbo के फीचर्स
Oppo K13 Turbo सीरीज के ये दोनों फोन 6.80 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1280 x 2800 पिक्सल है। वहीं, फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।
Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इसका प्रो मॉडल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करते हैं।
इस सीरीज के दोनों फोन 50MP के मेन और 2MP के सेकेंडरी सेंसर के साथ आते हैं। ये दोनों फोन 16MP के सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों फोन में ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे।
TagsOppoभारतलॉन्च7000mAhफोनOppoIndiaLaunchedPhone जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





